#हरदोई:- टड़ियावां- तेजी से बढ़ रही आई फ्लू की बीमारी से बचाओ हेतु लगाया कैंप#
#हरदोई:- टड़ियावां- तेजी से बढ़ रही आई फ्लू की बीमारी से बचाओ हेतु लगाया कैंप#
#हरदोई: टड़ियावां- इस समय कस्बे से लेकर गांव तक आई फ्लू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। यहां विकास खंड टड़ियावां के कस्बा खास सहित दर्जनों गांवों में लोग इस वायरस से प्रभावित है। वही कस्बे से 5 कि०मी० दूर गांव जपरा में करीब तीन दर्जन से ज्यादा बुजुर्ग व बच्चे आई फ्लू से बीमार है। सूचना पाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टड़ियावां की आर बी एस के टीम ने गांव जपरा में स्वास्थ कैंप लगाकर लोगों को आई फ्लू की दवाइयां उपलब्ध कराई इस दौरान और डा ० रामलखन(अनुज) ने सभी ग्रामीणों को आई फ्लू के लक्षण एवं बचाव के उपाय बताए । इस मौके पर डा. आर एल गुप्ता, रजनीश कुमार,कमलेश यादव,राजेश कुमार आदि स्वास्थ कर्मी मौजूद रहे#

No comments