Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- भूख शांत करने के प्रयास में जलकुम्भी में फँसा गौवंशों का झुण्ड, कई की मौत#


#हरदोई:- टड़ियावां- भूख शांत करने के प्रयास में जलकुम्भी में फँसा गौवंशों का झुण्ड, कई की मौत#

#हरदोई: टड़ियावां- गौ हत्या को रोकने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर जनपद में हर ग्राम में गौशाला का निर्माण करा कर सड़कों पर घूम रही गायों को आश्रय देने का कार्य किया। मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं गौशालाओं के समय-समय पर समीक्षा भी की जाती है। वहीं जिला स्तर पर भी जिलाधिकारी द्वारा गौशालाओं की स्थिति को लेकर समीक्षा की जाती है एवं गोशालाओं का निरीक्षण भी किया जाता है। जहां खामियां मिलने पर जिम्मेदारों को निर्देशित भी किया जाता है। इन सबके बाद भी गोशाला से अधिक छुट्टा पशु अभी भी सड़क व खेत खलियान में देखे जा सकते हैं। जिसका कारण है कि जिम्मेदारों द्वारा गोशालाओं का ठीक से संचालन नहीं किया जा रहा है#

#जिसके चलते रोड एक्सीडेंट व खेतों में लगे कटीले तारों से कटकर छुट्टा पशुओं की आए दिन मौत हो रही है। शनिवार को एक बहुत ही दुःखद घटना हुई#

#जानकारी के अनुसार विकासखंड अहिरोरी की ग्राम पंचायत अटवा कटैया के नयागांव के पास से निकली भैंसटा नदी में चारा की तलाश में छुट्टा पशुओं का एक झुंड ऊगी हुए जलकुंभी में जा फंसा। सुबह खेत की ओर गए किसानों ने देखा तो बताया एक पशुओं का झुंड जलकुंभी में फंस गया है। जिससे बड़ी संख्या में पशुओं की उसमे डूबने से मौत भी हो गई है। वहीं कुछ की हालत गंभीर बनी हुईं थी। वहीं सूचना पर पहुंची राजस्व टीम में क्षेत्रीय लेखपाल व कानूनगो ग्राम प्रधान द्वारा ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक चार जिंदा व 5 मृत पशुओं को निकाला गया था। जिम्मेदार इस विषय पर कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं#

No comments