Breaking News

#हरदोई:- पचदेवरा- रामचरित के सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन#


#हरदोई:- पचदेवरा- रामचरित के सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन#

#हरदोई: पचदेवरा- बाला जी संकीर्तन मण्डली कुर्रिया द्वारा क्षेत्र के सिद्धपीठ, शिव धाम सरकार लखनौर में श्री रामचरितमानस के सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। शनिवार की रात आयोजित कार्यक्रम में संकीर्तन मंडली के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। संगीतमय पाठ के बाद आरती व महाप्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया है। मौके पर मंदिर के पुजारी आदेश शुक्ला ने कहा, कि कलियुग में भगवान का नाम लेने से ही मनुष्य भवसागर से पार हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रभु नाम के स्मरण मात्र से ही समस्त पाप कट जाते हैं। पुजारी ने कहा, कि सुंदरकांड बजरंगबली की अराधना है। इसके पाठ करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं। विश्व के कल्याण की भावना से मानस मंडली के सदस्य इस कार्यक्रम का साप्ताहिक आयोजन करते है।इस मौके पर अनूप अग्निहोत्री, मुकेश अग्निहोत्री,देवेश शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, सत्यनारायण अग्निहोत्री, पंकज गुप्ता,शुभम मिश्रा सहित समस्त ग्रामवासियों ने अपार हर्ष के साथ उपस्थित रहकर हनुमान जी की कृपा प्राप्त की#

No comments