#हरदोई:- हरपालपुर- बाढ़ संभावित गांवों का नायब तहसीलदार ने किया निरीक्षण#
#हरदोई:- हरपालपुर- बाढ़ संभावित गांवों का नायब तहसीलदार ने किया निरीक्षण#
#हरदोई: हरपालपुर- क्षेत्र के बाढ़ संभावित गांव चंद्रमपुर सहित अन्य गावों का नायब तहसीलदार राजेश कुमार ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों से समस्याओं की जानकारी लेने के बाद मौजूद लेखपाल व अन्य कर्मचारियों को बाढ़ संभावित क्षेत्रों पर पैनी नजर रखने के कड़े निर्देश दिए#
#पिछले कई दिनों से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है जबकि रामगंगा नदी के जलस्तर में कमी आई है। गंगा जलस्तर बढऩे पर तहसील क्षेत्र के ग्राम जीवनपुरवा,निकमदपुर,जसापुरवा, सुलखामऊ कट्टर आदि गांव बाढ़ की चपेट में आ जाते है। जिसके चलते नायब तहसीलदार ने संभावित बाढ़ की समस्या को देखते हुए गांवों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। साथ ही गंगा नदी के जलस्तर को भी देखा। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं है#

No comments