#हरदोई:- सवायजपुर- दबंग प्रधान और उसके गुर्गों ने दलित व्यक्ति के साथ मारपीट कर तोड़े दांत#
#हरदोई:- सवायजपुर- दबंग प्रधान और उसके गुर्गों ने दलित व्यक्ति के साथ मारपीट कर तोड़े दांत#
#हरदोई: सवायजपुर- भोरापुर चौराहे पर दबंग प्रधान और उसके गुर्गों ने दलित व्यक्ति के साथ मारपीट कर तोड़े दांत दलित व्यक्ति ने प्रधान से मांगा था पीएम आवास पाली थाना क्षेत्र के भोरापुर चौराहे पर दबंग प्रधान और उसके गुर्गों ने एक दलित व्यक्ति को जमकर मारा पीटा और उसके दो दांत तोड़ दिए दलित व्यक्ति का कसूर सिर्फ इतना था की उसने प्रधान से पीएम आवास मांगा था और आवास को लेकर प्रधान से तर्क वितर्क किया था थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी विमल प्रकाश वर्मा पुत्र पच्चा लाल ने बताया कि वह बीती 28 जुलाई की शाम को अपनी बिजली मरम्मत की दुकान बंद करके बरगद चौराहा पाली से अपने घर दौलतपुर जा रहा था तभी रास्ते में भोरापुर चौराहे पर ग्राम पंचायत भोरापुर के प्रधान अमित सिंह पुत्र कमलेश सिंह ने अपने गुर्गे छोटू उर्फ कृष्ण प्रताप सिंह पुत्र शिवमंगल सिंह और धर्मपाल पुत्र शिवदयाल के साथ मिलकर उसे रोक लिया और जातिसूचक गाली देते हुए कहा कि तुम्हारा आवास किसी दूसरे को दे दिया है और तुम्हें नहीं दूंगा तुम तर्क वितर्क करते रहो इसके बाद प्रधान और उसके गुर्गों ने उसे मारा-पीटा और उसके दो दांत भी तोड़ दिए उस दौरान उसके मुंह से काफी खून बहने लगा और वह बेहोश हो गया उसकी हालत बुरी हो गई थोड़ी देर के बाद होश आने पर जैसे तैसे वह अपने घर पहुंचा तो परिजनों ने डायल 112 वा 108 सेवा पर कॉल करके पाली स्वास्थ्य केंद्र पर उसे भर्ती कराया जहां से उसे सवायजपुर और वहां से जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया इलाज कराने के बाद वह पाली थाने पहुंचा और उसने कार्यवाही के मांग की मामले में पाली थाना निरीक्षक धीरज शुक्ला ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है#

No comments