Breaking News

#हरदोई:- समाजसेवी ने पीड़ित ग्रामीणों तक नाव से पहुंचाया भोजन, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार मिशन आत्मसन्तुष्टि का चल रहा लंगर#


#हरदोई:- समाजसेवी ने पीड़ित ग्रामीणों तक नाव से पहुंचाया भोजन, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार मिशन आत्मसन्तुष्टि का चल रहा लंगर#

#हरदोई: सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड हरपालपुर में आजकल भीषण बाढ़ का प्रकोप है। गंगा और रामगंगा नदियों के बीच बसे गांवों के नागरिक इस समय संकट के दौर से गुजर रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के बीच मिशन आत्मसन्तुष्टि संस्था ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मदद का हाथ बढ़ाया है। मिशन आत्मसन्तुष्टि के संरक्षक राजवर्धन सिंह ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के अली शेर पुरवा,सुदनीपुर, अन्दनिया अरवल ग्रामसभा समेत कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पानी में फंसे ग्रामीणों के बीच नाव से पहुंचकर साथ में खाना खाया व उन्होंने ग्रामवासियों से भेंटकर हालात का जायजा लिया। इस दौरान समाजसेवी राजवर्धन सिंह ने पीड़ित ग्रामीणों की मदद का निर्णय लिया। उन्होंने तत्काल प्रभाव से रहने और भोजन की भी व्यवस्था करने के लिए अपनी टीम को निर्देशित किया। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीम की तैनाती व उन्होंने कहा कि मिशन आत्मसन्तुष्टि का उद्देश्य जनता की सेवा करना है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आत्मसन्तुष्टि मिशन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लगातार लंगर की व्यवस्था की जा रही है। निःशुल्क भोजन की उपलब्धता के लिए लंगर की व्यवस्था बाढ़ की विभीषिका खत्म होने तक संचालित की जाएगी#

No comments