Breaking News

#हरदोई:- हरपालपुर- गुजरात में मजदूरी करने गए युवक ने फांसी लगाकर दी जान 10 माह के मासूम बेटा पत्नी को छोड़कर गुजरात मजदूरी के लिए गया था युवक#


#हरदोई:- हरपालपुर- गुजरात में मजदूरी करने गए युवक ने फांसी लगाकर दी जान 10 माह के मासूम बेटा पत्नी को छोड़कर गुजरात मजदूरी के लिए गया था युवक#

#हरदोई: हरपालपुर- कोतवाली क्षेत्र के मलौथा गांव निवासी रामसागर का 27 वर्षीय पुत्र वीरेश यादव परिवार के भरण पोषण के लिए गुजरात प्रांत के अहमदाबाद में करीब सात साल से एक प्राइवेट फैक्ट्री में मजदूरी करता था।शनिवार की सुबह करीब नौ बजे वीरेश ने अज्ञात कारणो के चलते कमरे के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना की जानकारी पड़ोस में रह रहे अन्य साथियों को हुई। उन्होंने नरौला पुलिस व परिजनों को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।बताया जाता है मृतक वीरेश की शादी करीब ढाई साल पूर्व पूनम के साथ हुई थी। जिनका एक करीब 10 माह का बेटा भी है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।आठ माह पूर्व गुजरात मजदूरी के लिए अकेले घर से गया था।पत्नी व बेटा घर में रह रहे थे। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। दहाड़े मार कर रो रही पत्नी पूनम ने कहा उसे क्या मालूम था कि बच्चों की रोजी-रोटी के लिए जा रहा उसका पति जीवित वापस नहीं लौटेगा। मृतक के पिता रामसागर यादव ने बताया रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा#

No comments