#हरदोई:- कछौना- दलित बस्तियों में एमएलसी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां#
#हरदोई:- कछौना- दलित बस्तियों में एमएलसी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां#
#हरदोई: कछौना- सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विकास खण्ड कछौना की ग्राम सभा बरौली के ग्राम ढोली व बरौली की दलित बस्तियों में जन संपर्क किया। ग्रामीणों से मुलाकात कर समानता का नाता जोड़ा। लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। एमएलसी ने दलित परिवारों से सीधे संवाद किया और कहा जन कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति विगत कई वर्षों मे भाजपा सरकार ने लक्ष्य आधारित कार्य किये है। जिससे देश आज प्रगति और सम्मान के साथ जीवन समृद्धि के प्रत्येक क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ा है। वहीं एमएलसी ने लोगों से सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। युवाओं को स्वरोजगार के लिए सरकार बेहतर सुविधाएं दे रही है। भाजपा सरकार में हर वर्ग के व्यक्ति के साथ समानता का व्यवहार होता है। गरीबों को मुख्य धारा में लाने में सरकार अपनी योजनाओं के माध्यम से सहुलियत दे रही है। भाजपा सरकार प्रत्येक क्षेत्रों में कार्य कर रही है। जिसमें मेडिकल कालेज के निर्माण, गरीब कल्याण, 5 लाख तक की आयुष्मान योजना के तहत फ्री इलाज, फ्री राशन, किसान सम्मान निधि, जन कल्याण के लिए सड़क, सुरक्षा और स्वास्थ्य कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में आज मूल्य आधारित राजनीति के कारण राष्ट्र मजबूत हुआ है#
#इस अवसर पर एमएलसी अशोक अग्रवाल, ग्राम प्रधान राजेन्द्र गौतम, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ० सुशील गुप्ता, श्रीश मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता अरुण वर्मा सहित ग्रामीण प्रमुख रूप से मौजूद रहे#

No comments