Breaking News

#हरदोई:- भरखनी- ब्लाक भरखनी मे प्रधानी का चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ संपन्न, राम लखन सिंह परसुराम ने अशोक सिंह को 171 वोटो से हराया#


#हरदोई:- भरखनी- ब्लाक भरखनी मे प्रधानी का चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ संपन्न, राम लखन सिंह परसुराम ने अशोक सिंह को 171 वोटो से हराया#

#हरदोई: भरखनी- पचदेवरा-भरखनी ब्लाक के हुल्लापुर पत्यौरा में प्रधान भुम्मी की असमय मृत्यु के चलते दोबारा चुनाव कराया गया। 6 सितंबर 2023 को प्राथमिक विद्यालय हुल्लापुर पत्यौरा में हुए उप चुनाव का शुक्रवार को परिणाम घोषित हुआ, जिसमें परशुराम पुत्र बनवारी समर्थित प्रत्याशी राम लखन सिंह ने, अपने प्रतिद्वंदी परिमाल पुत्र भुम्मी, समर्थित प्रत्याशी अशोक सिंह को 171 वोटो से पराजित कर दिया। राम लखन सिंह को कुल 555 मत मिले। वही अशोक सिंह को 384 मत मिले। और अजीत प्रताप सिंह को 339 मत मिले।राम लखन सिंह की विजय पर ग्राम वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। हालांकि चुनाव संपन्न होने के बाद ही ग्राम वासियों ने राम लखन सिंह को जीत का प्रबल दावेदार बताया था। और वही सत्य हुआ, ग्राम वासियों के अनुसार ग्राम पंचायत हुल्लापुर पत्यौरा में प्रधान प्रतिनिधि राम लखन सिंह ने ग्राम वासियों का भरोसा जीता है। और विकास के कई कार्य करवाए हैं। जिसकी वजह से ही उन्हें पुनः विजय मिली हैं#

No comments