Breaking News

#हरदोई:- शाहाबाद- किशोर का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत,अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज#


#हरदोई:- शाहाबाद- किशोर का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत,अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज#

#हरदोई: शाहाबाद- मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम पारा मजरा नई बस्ती में एक किशोर का शव गन्ने के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई।सूचना पर पँहुचीं थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वहीं सूचना पाकर एसपी केसी गोस्वामी भी मौके पर पँहुचे और घटनास्थल का जायजा लेते हुये शीघ्र खुलासा करने के निर्देश मंझिला पुलिस को दिये। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह नई बस्ती में गन्ने के खेत में एक 15 वर्षीय किशोर का शव पड़ा पाया गया।सूचना पर पँहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गांव निवासी मुकेश उम्र 15 वर्ष पुत्र राम बचन का शव गांव से एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में पड़ा मिला।मृत किशोर के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।एसपी श्री केसी गोस्वामी ने जांच के दौरान सीओ हेमन्त उपाध्याय सहित मंझिला पुलिस भी मौके पर मौजूद रही#

No comments