Breaking News

#हरदोई:- पर्यटन मित्रों की बस को शैक्षिक भ्रमण हेतु जिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना#


#हरदोई:- पर्यटन मित्रों की बस को शैक्षिक भ्रमण हेतु जिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना#

#हरदोई: बुधवार को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने राजकीय इण्टर कालेज परिसर, हरदोई से जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा जनपद के विभिन्न विद्यालयों में गठित युवा पर्यटन क्लब के 50 युवा पर्यटन मित्रों के एक दल की बस को एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण हेतु साण्डी पक्षी बिहार के लिए हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया और पर्यटन मित्रों को पर्यटन विभाग की ओर से किट प्रदान की#

#इस अवसर पर जिलाधिकारी ने युवा पर्यटन मित्रों से कहा कि शैक्षिक भ्रमण के दौरान देश की आजादी में बलिदान देने वाले वीर जवानों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा जनपद की पुरानी धरोहरों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करें और जनपद के इतिहास के बारे में लोगों को भी बताये। इस अवसर पर नगर मजिस्टेªट, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रधानाचार्य जीआईसी, जिला सूचना अधिकारी तथा पर्यटन अधिकारी आदि उपस्थित रहे#

No comments