Breaking News

#हरदोई:- बेनीगंज- विद्युत कर्मियों की अनदेखी से कभी भी हो सकती है बड़ी अनहोनी#


#हरदोई:- बेनीगंज- विद्युत कर्मियों की अनदेखी से कभी भी हो सकती है बड़ी अनहोनी#

#हरदोई: बेनीगंज- सरकार लाख दावे कर ले कि विद्युत विभाग सब कुछ ठीक-ठाक और नियम अनुसार कर रहा है पर स्थानीय जिम्मेदार है जो अपनी मनमर्जी करने से बाज नहीं आते जिससे सरकार की छवि पर बुरा असर पड़ता है। मामला सब स्टेशन विद्युत पावर हाउस बेनीगंज से जुड़ा हुआ है जहां चिराग तले अंधेरा देखने को मिल रहा है। बताते चलें कि बेनीगंज स्थित सब स्टेशन विद्युत पावर हाउस से पास के सांई धाम सहित अन्य जगहों पर जाने वाली विद्युत लाइन से पावर हाउस के सामने ही विद्युत कर्मियों ने एक घर को विद्युत कनेक्शन दे दिया। कनेक्शन देना तो ठीक था पर जिस तरकीब का जुगाड़ कर्मियों ने किया वह तरकीब कभी भी किसी की जान ले सकती है। ठीक सड़क किनारे बांस बिल्लियों को गाडकर सप्लाई पावर केबिल को लपेट दिया गया। ऐसे में खुले नंगे तार किसी भी छोटे बड़े वाहन एवं राहगीर को अपनी चपेट में ले सकते हैं जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो जाने का खतरा बना हुआ है। अनदेखी की हद तो तब हो जाती है जब जिम्मेदार इन्हीं पावर केबिल लिपटे नंगे बांस बल्लियों के सामने स्थित सब स्टेशन ऑफिस में बराबर आते जाते और निकालते रहते हैं। पूंछे जाने पर जेई सर्वेश कुमार कहते हैं देख लिया जायेगा। कब देख कर सुधार किया जाएगा राम भरोसे। फिलहाल ख़बर लिखे जाने तक चिराग तले अंधेरा बरकरार था#

No comments