#हरदोई:- सांडी- मेडिकल के लिए लाते समय पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपी घायल#
#हरदोई:- सांडी- मेडिकल के लिए लाते समय पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपी घायल#
#हरदोई: सांडी- पुलिस द्वारा 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मेडिकल के लिये ले जाते समय आरोपी टॉयलेट करने के बहाने गाड़ी से कूद कर भागने का प्रयास किया। पुलिस कस्टडी से भागते समय पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। आरोपी के पास से उसके कब्जे से अवैध शस्त्र भी बरामद हुआ है#
#29 सितम्बर को सांडी थाना क्षेत्रांतर्गत एक 6 वर्षीय बच्ची के साथ गांव के बाहर एएनएम सेंटर के निकट एक आरोपी बाबा पुत्र रामवीर उम्र 25 वर्ष द्वारा दुष्कर्म किया गया था। परिजनों की तहरीर के आधार पर सांडी थाने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।आरोपी बाबा पुत्र रामबीर निवासी ग्राम सैतियापुर को थाना सांडी पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर शनिवार को मेडिकल हेतु सीएचसी सांडी लेकर जा रहे थे।आरोपी द्वारा टायलेट लगने की बात कहने पर उसे टायलेट करने हेतु भेजा गया जहां से आरोपी मौका पाकर भाग गया । पुलिस टीम द्वारा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु घेराबंदी करते हुये खुटेना पुल के निकट नहर पटरी पर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया।पुलिस से खुद को घिरा हुआ देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया।आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके दाहिने पैर में लगने से आरोपी घायल हो गया।अरोपी के कब्जे से एक अवैध शस्त्र एक अदद तमंचा 315 बोर व 2 खोखा कारतूस बरामद कर उपचार हेतु सीएचसी सांडी ले जाया गया।सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी,क्षेत्राधिकारी बिलग्राम द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण घटनास्थल किया गया#

No comments