Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- नगर पालिका पिहानी का एक घंटा, एक साथ सफाई अभियान आज से शुरू#


#हरदोई:- पिहानी- नगर पालिका पिहानी का एक घंटा, एक साथ सफाई अभियान आज से शुरू#

#हरदोई: पिहानी- महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर एक अक्तूबर को राष्ट्रीय स्तर का विशेष स्वच्छता अभियान ''''एक तारीख, एक घंटा, एक साथ सफाई'''' अभियान शुरू किया जाएगा। इसी को लेकर नगर पालिका परिषद की सभागार में चेयरपर्सन शाहीन बेगम अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ,गोपाल कृष्ण अवस्थी, अरुण अग्निहोत्री ,अमित जोशी, अशोक कुमार ,अश्वनी बाजपेई ,वैभव अवस्थी, सहित सभासद अच्छन मियां ,सभासद प्रतिनिधि अशोक वर्मा ,सभा प्रतिनिधि अरुण गुप्ता, पिंटू हलवाई, राज्जन रिजवी,तय्यैब , मानसिंह, बदरुल, इकरार नासिर इस अभियान के दौरान में सुबह 10 बजे से एक घंटे तक कस्बे में स्वच्छता गतिविधियां संचालित करने के लिए संकल्प लिया है।जिसमें स्थानीय लोग और संगठन बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने शहरवासियों और जन प्रतिनिधियों से अपील है कि वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने आसपास की सफाई कर राष्ट्रपिता को स्वच्छांजलि के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करें।इस दौरान चयनित सार्वजनिक स्थानों को श्रम के माध्यम से साफ किया जाएगा और एकत्रित कचरे के निपटाने के लिए निकटतम कचरा प्रबंधन इकाई में भेजा जाएगा। इस अभियान के तहत कस्बे में कार्यक्रम किए जा रहे हैं#

No comments