Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- नगर पालिका में सफाई कर्मियों के लिए लगाया गया स्वास्थ्य शिविर#

#हरदोई:- पिहानी- नगर पालिका में सफाई कर्मियों के लिए लगाया गया स्वास्थ्य शिविर#

#हरदोई: पिहानी- नगर पालिका परिषद पिहानी कार्यालय परिसर में शनिवार को स्वच्छता अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें 114 सफाई कर्मियों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें स्वस्थ रहने के उपाय और बताए गए। 95 आउटसोर्सिंग ठेका कर्मचारियों में 90 , 28 संविदा कर्मचारियों में 25 परमानेंट 5 कर्मचारियों में तीन कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने किया#

#अधिशासी अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि गंदगी कई बीमारियों की जड़ है। इस लिए लोगों को घर के आस-पास के स्थानों की नियमित सफाई करनी चाहिए। स्वच्छता अभियान के तहत विशेष अभियान चलाकर नगर की नियमित सफाई कराई जा रही है। यदि किसी मोहल्ले में समय पर कूड़ा का निस्तारण न हो तो नगर पालिका प्रशासन को जानकारी दें। नगर में विशेष सफाई अभियान रोस्टर के अनुसार एंटी लार्वा एवं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। इसके बाद आरबीएसके टीम के प्रभारी डॉ. मनोज आजाद की टीम ने सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया#

No comments