Breaking News

#हरदोई:- हरपालपुर- रामगंगा व गम्भीरी नदी का बढ़ा जलस्तर,तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने लिया जायजा#


#हरदोई:- हरपालपुर- रामगंगा व गम्भीरी नदी का बढ़ा जलस्तर,तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने लिया जायजा#

#हरदोई: हरपालपुर- अभी हाल ही में क्षेत्र की नदियों में आई बाढ़ के जख्म भर भी नही पाए थे कि बीते दिनों रुक रुक कर हुई बरसात से गम्भीरी व रामगंगा नदियों के जलस्तर में फिर से बेतहासा बृद्धि से लोग चिंतित हो उठे है।हालांकि नदियों के जलस्तर बढ़ने की खबर मिलते ही तहसील प्रशासन सक्रिय हो गया है।शनिवार को राजस्व टीम ने नदियों के किनारे बसे गांवों का जायजा लिया तथा बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली#

#जानकारी के अनुसार अभी हाल ही में क्षेत्र की रामगंगा व गम्भीरी नदियों में आई बाढ़ की त्रासदी से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था।तमाम सम्पर्क मार्गो व बेसिक स्कूलों में बाढ़ का पानी भर जाने से लोगो के सामने आवागमन,शिक्षा व हरे चारे का संकट उत्पन्न हो गया था।इस बाढ़ का पानी कम होने के बाद क्षेत्र में बाढ़ से हुए जख्म अभी भर भी नही पाए थे कि बरसात होने से एक बार फिर नदियों के जलस्तर में बृद्धि जारी है।क्षेत्र की नदियों के जलस्तर बढ़ने से नदियों के किनारे बसे गांवों के लोग एक बार फिर भयभीत है।नदियों के जलस्तर बढ़ने की जानकारी मिलते ही शनिवार को नायब तहसीलदार यशवंत सिंह व राजेश कुमार ने राजस्व टीम के साथ नदियों के किनारे बसे गांवों का जायजा लिया तथा ग्रामीणों के9 सावधानी बरतने के निर्देश दिये।उन्होंने राजस्व टीम को नदियों के किनारे बसे गांवों की पल पल रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा।क्षेत्र की बाढ़ राहत चौकियों को पुनः एलर्ट कर दिया गया है।लोगो को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के लिए निर्देशित किया गया है#

No comments