Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- दलितों में पैठ बढ़ाने को भाजपा चला रही बस्ती प्लान#


#हरदोई:- पिहानी- दलितों में पैठ बढ़ाने को भाजपा चला रही बस्ती प्लान#

#हरदोई: पिहानी- 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दल अभी से जुट गए हैं। पहले पिहानी नगर, बघौछा,बउली, दुल्लापुर समेत कई दलितों के गांवों में दलितों का वोट न मिलने से भाजपा नेतृत्व चिंतित है। ऐसे में दलितों में पैठ बढ़ाने को भाजपा ने बस्ती प्लान तैयार किया है। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने दलितों के गांवो संपर्क एवं संवाद कर रहे है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि घोषित तौर पर तो दो अक्तूबर तक है। मगर पार्टी अब इसे दिसंबर तक लगातार चलाएगी। वरिष्ठ कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि दलित बस्तियों में जा रहे है। उन लोगों से बातचीत कर रहे है। उनके मन में यदि कोई गलतफहमी है तो उसे दूर कर रहे हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की दलितों व गरीबों के लिए चलाई गई योजनाओं का ब्योरा बता रहे हैं।समझा भी रहे हैं कि कैसे इन योजनाओं का लाभ सर्वाधिक दलित वर्ग के लोगों को मिला है।इसी आधार पर भाजपा मिशन-2024 के लिए दलित वोट बैंक को लेकर अपनी चुनावी रणनीति तय करेगी।जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए अब एक साल से भी कम का समय बचा है। ऐसे में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी अभी से चुनावी रणनीति तैयार करने में जुट चुकी है। बीजेपी को 2019 के चुनाव में उत्तर प्रदेश की जिन बूथों पर हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी अब उन्हीं बूथों व गांवों पर फोकस कर रही है#

#कार्यकर्ताओं से लेंगे फीडबैक#

#जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि कार्यकर्ताओं के फीडबैक के आधार पर वहां समस्याओं का समाधान कराया जायेगा ।उन्होंने कहा कि हारी हुई बूथों व गांवों में कार्यकर्ता तैनात कर चुनावी योजना तैयार की जा रही है। कहा कि समाजिक समीकरण का ध्यान रखते हुए योजना बने, जिस वर्ग का वोट हमे न मिला हो उसे पाने का पूरा प्रयास होना चाहिए। चुनाव में जीत के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद तथा हर कार्यकर्ता के लिए कार्यक्रम का निर्धारण किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक बूथों व गांवों में अधिक से अधिक पात्र लोगों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से जोड़ें। आयुष्मान भवः योजना का लाभ भी अधिक से अधिक लोगों को दिलाएं। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिये महिला वोट बैंक पर ध्यान देने को कहा है। इस मौके पर भाजपा नगर इकाई की कमेटी ने बस स्टैंड पर जोर-जोर स्वागत किया।बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे#

No comments