Breaking News

#हरदोई:- महाराजा सिंह पार्क हरदोई में योग शिविर का आयोजन#

#हरदोई:- महाराजा सिंह पार्क हरदोई में योग शिविर का आयोजन#


#हरदोई:- महाराजा सिंह पार्क हरदोई में योग शिविर का आयोजन#

#हरदोई: हरिद्वार पतंजलि योग समिति से आई बाबा स्वामी रामदेव जी की कृपा पात्र शिष्या देवपुण्या जी एवं देव पवित्रा जी दो बहनो ने योग द्वारा आत्मा से परमात्मा का मिलन का मार्गदर्शन हरदोई वासियो को उपलब्ध कराया।बुधवार को योग करवाने के साथ योग के महत्व पर उद्धबोधन दिया तथा आयुर्वेद के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी#

#पतंजलि योग समिति की जिला प्रमुख विनीता पांडे ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि आज के विशेष शिविर के अलावा प्रतिदिन निःशुल्क योग कक्षाये महाराज सिंह पार्क व् शहीद उधान में आयोजित होता है जहां कोई भी व्यक्ति आकर योग सीख सकता है l इस अवसर पर विशेष अतिथि पतंजलि योग समिति की राज्य प्रभारी वंदना जी ने बताया की ऐसे विशेष योग शिविर हरदोई वासियो के लिए जल्दी लगते रहेंगे#

#विशिष्ट अतिथि वेद मंदिर की सुधा वॉचेस पति दीदी ने साध्वी बहनों का स्वागत किया और उनको पटका पहनाया l योग कक्षाएं चला रही संगठन मंत्री संजू श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनीता मिश्रा, महामंत्री विजयलक्ष्मी भारत स्वाभिमान महामंत्री मंजू चंदेल एवं शाहाबाद की भूतपूर्व तहसील प्रभारी कमलेश बहन जी तहसील प्रभारी रजनी गुप्ता , संगठन मंत्री ममता गुप्ता महामंत्री रेखा गुप्ता तहसील प्रभारी योगेश गुप्ता आदि को पटका पहनकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर योग शिक्षिका रानी शुक्ला‌ सुधा गुप्ता आरती गुप्ता, मीनू सैनी, बीना त्रिपाठी, गीता शर्मा कल्पना तिवारी नीलम मिश्रा कंचन पांडे राकेश गुप्ता विमलेश गुप्ता तहसील प्रभारी योगेश गुप्ता श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्तिदल के जिला प्रमुख गौरव अग्रवाल, वेद प्रकाश गुप्ता राजू, अनूप गुप्ता, निखिल गुप्ता व् अन्य पदाधिकारी बहने एवं योग साधक मौजूद रहे#

No comments