Breaking News

#हरदोई:- माधोगंज- श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूमें लोग#


#हरदोई:- माधोगंज- श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूमें लोग#

#हरदोई: माधोगंज- विकास खण्ड के ग्राम पंचायत शुक्लापुर भगत में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। कथा के पांचवे दिन राजेश शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई, संगीतमयी मंगल गीतों के प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। आचार्य ने बताया कि जब भी पृथ्वी पर अत्याचार चरम पर पहुंच जाता है तो ईश्वर मृत्युलोक में जन्म लेकर पापियों के पापों को नष्ट कर भक्तिभाव से पूर्ण व कल्याणकारी माहौल की स्थापना कराते हैं। भगवान कृष्ण का जन्म भी इसी उद्देश्य से हुआ था। अत्याचारी राजा कंस के पापों से लोग दुःखी और द्रवित हो चुके थे। जैसे ही उसे कारागार में देवकी व वासुदेव के पुत्र होने की खबर लगती थी वह आग बबूला हो उठता था, वह जानता था देवकी व वासुदेव का ही पुत्र मेरी मृत्यु का कारण है । पर ईश्वर की लीला कोई नहीं जानता, जों होना था वही हुआ,श्रीमदभगवत कथा का आयोजन कमेटी के सदस्य करा रहे हैं। जिसमें#
#दीपू, प्रद्युमन, नीरज कुमार, मान सिंह, अखिलेश, दिरविजय, मकुंदराम, अनूप, अंकित, ब्रजेश कुमार, दीपक, विनोद सैनी, भारत पाल, सानू यादव का भरपूर सहयोग मिल रहा है मौके पर कमेटी सदस्य व गांव के श्रोतागण मौजूद रहे#

No comments