#हरदोई:- कछौना- घर से स्कूल के लिए निकला 14 वर्षीय छात्र लापता, पुलिस जांच में जुटी#
#हरदोई: कछौना- कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम सभा समसपुर का छात्र मंगलवार को संदिग्ध अवस्था में घर से विद्यालय जाते समय गायब हो गया। परिजनों की सूचना पर कछौना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर छात्र की तलाश कर रही है#
#बताते चलें कोतवाली क्षेत्र कछौना के ग्राम समसपुर निवासी श्याम प्रकाश का 14 वर्षीय पुत्र मनोज अपनी मौसी के गांव शंकर खेड़ा निवासी मुनीलाल के यहां रुक कर एक प्राइवेट स्कूल में अध्ययन करता है। प्रतिदिन की भांति मंगलवार की सुबह अकेले साइकिल से स्कूल के लिए निकला, लेकिन किसी भटकाव में आकर विद्यालय न पहुंच कर कहीं चला गया। विद्यालय न पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन ने घर पर दूरभाष पर सूचना दी। जिस पर परिजनों ने रास्ता पर आकर खोजबीन की, देवनपुर रेलवे फाटक से तकिया वाली रास्ता पर झाड़ियों के किनारे साइकिल व कपड़े पैंट शर्ट बैक पड़ा मिला। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार छात्रा को कपड़े बदलकर कछौना की तरफ जाते हुए देखा था, परंतु कोई आशंका न होने पर रोका टोकी नहीं की। परिजनों ने पूरे मामले की सूचना कोतवाली कछौना को दी। उपनिरीक्षक प्रमोद यादव ने मौके का निरीक्षण कर सभी बिंदुओं पर जांच कर ली है, क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। छात्र मनोज कक्षा 6 का छात्र है। परिवार के लोग मां पिता परिवार के पोषण के लिए बाहर राज्य में काम करते हैं। जिसके कारण छात्र अपनी मौसी के यहां शिक्षा ग्रहण करता है। ग्रामीणों के अनुसार छात्र एकाकीपन रहता था। फ्री फायर गेम का आदी था, इसी अधड़बुन में कहीं परिवार जनों को बिना सूचना दिए निकल गया है#

No comments