Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- ऑपरेशन दृष्टि के तहत पिहानी ग्राम पंचायतों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे/ कुशी वाजपेयी#


#हरदोई:- पिहानी- ऑपरेशन दृष्टि के तहत पिहानी ग्राम पंचायतों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे/ कुशी वाजपेयी#

#हरदोई: पिहानी- शहरी क्षेत्र की तर्ज पर अब ग्राम पंचायतें प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे के साथ-साथ पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगवा सकेंगी। इन कैमरों को पुलिस कमांड कंट्रोल से जोड़ा जाएगा। ग्रामीण अंचल की सुरक्षा व्यवस्था में सुधार करने के उद्देश्य से इस तरह का प्रावधान किया है। ग्राम प्रधान ग्राम सभा की बैठक में प्रस्ताव को पास करना होगा। राज्य वित्त एवं तेरहवें वित्त की धनराशि इसमें खर्च की जा सकेगी। इस संबंध में ब्लॉक प्रमुख कुशी वाजपेई ने कहा कि ऑपरेशन दृष्टि के तहत हर ग्राम पंचायत में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।ब्लॉक सभागार में प्रधान संघ की बैठक में प्रधानों व  ग्राम पंचायत अधिकारियों से यह बात प्रमुखता से कही जाएगी। जल्दी विकासखंड पिहानी के 77 ग्राम पंचायत सीसीटीवी कैमरे युक्त हो जाएंगी#

#ऑपरेशन दृष्टि के तहत प्रदेश सरकार की ओर से शहर के साथ-साथ ग्रामीण अंचल के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों को लगवाने के आदेश जारी कर दिए है। इन कैमरों को लगवाने के साथ ही इनके संचालन के लिए पंचायत में बिजली के लिए सोलर सिस्टम लगवाने के साथ ही इंटरनेट की कनेक्टिविटी को क्रियाशील किया जाएगा।ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत इन कैमरों को लगाए जाने से ग्रामीण अंचल में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। मौसम संबंधी जानकारी ग्रामीणों को तुरंत हो सकेगी। ग्राम पंचायतों के संसाधनों का क्षय रुक सकेगा। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता गांव को उपलब्ध हो सकेगी।सीसीटीवी कैमरा ग्राम पंचायत के सामुदायिक शौचालय, ग्राम सचिवालय, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूल के साथ ग्राम पंचायत के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर लगवाए जा सकेंगे। व्यक्तिगत स्थलों पर लगवाने पर प्रतिबंध रहेगा। इन कैमरों को पुलिस कमांड कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा#

#ग्रामीण अंचल में भी कैमरों से निगरानी की जाएगी। ऑपरेशन दृष्टि अभियान के तहत ग्राम पंचायतें अपनी पंचायत के सार्वजनिक स्थल, प्रमुख चौराहों, पंचायत के प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरा लगवा सकेंगी। इससे पंचायतों में सुरक्षा,विकास के साथ हर तरह की जानकारी ग्रामीणों को हो सकेगी#

No comments