#हरदोई:- पाली- दिव्यांगों को उपकरण एवं रोजगार देकर आत्म निर्भर बनाया जा रहा है/ विधायक#

#हरदोई:- पाली- दिव्यांगों को उपकरण एवं रोजगार देकर आत्म निर्भर बनाया जा रहा है/ विधायक#
#हरदोई: पाली- सोमवार को दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों हेतु भारत सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अन्तर्गत सवायजपुर तहसील सभागार में आहूत निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि मा0 विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने दीप प्रज्जवलित कर किया तथा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किये। इस अवसर पर कुल पंजीकृत 81 दिव्यागों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराये गये#
#विधायक ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार ने देश के समस्त दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने का संकल्प लिया है और इसी कड़ी में दिव्यांगों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें रोजगार आदि के माध्यम से आत्म निर्भर बनाया जा रहा है। उन्होने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद में ब्लाकवार दिव्यांगजन पंजीकरण शिविर का आयोजन कराकर छूटे दिव्यांगों का पंजीकरण कराकर उन्हें भी उनकी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण उपलब्ध करायें। इस अवसर पर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी जगदीश लखेरा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष एडिप योजना के तहत एलिम्को द्वारा चिन्हित दिव्यांगों को मोटराइज साइकिल व ट्राइ साइकिल, सीपी केयर, कान मशीन, कृत्रिम अंग, सुगम्य छड़ी, वैशाखी आदि सहायक उपकरणों का वितरण कराया जाता है#
#कार्यक्रम में विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी डॉ अरुणिमा श्रीवास्तव,प्रभारी निरीक्षक सवायजपुर सुनील सिंह रजनीश त्रिपाठी, वकील उदयराज सिंह एलिम्को कंपनी के पदाधिकारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे#
No comments