#हरदोई:- शाहाबाद- दलित किशोर की हत्या के मामले में बसपा प्रमुख ने प्रतिनिधि मंडल भेज कर दिलाया न्याय का भरोसा#
#हरदोई:- शाहाबाद- दलित किशोर की हत्या के मामले में बसपा प्रमुख ने प्रतिनिधि मंडल भेज कर दिलाया न्याय का भरोसा#
#हरदोई: शाहाबाद- मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम नई बस्ती मजरा पारा निवासी दलित राम वचन का 15 वर्षीय पुत्र मुकेश का शव गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में पाया गया था।मृत किशोर दोपहर में स्कूल से आने के बाद साइकिल लेकर चला गया और घर पर बता कर गया था की मछली लेकर आऊंगा लेकिन 4 बजे तक घर वापस नही आया तो परिजनों को चिंता हुई और ढूंढने लगे लेकिन जैसे-जैसे शाम होती गई वैसे परिजन परेशान होते गए और गांव के चारों तरफ अगल-बगल के गांव में ढूंढा गया फिर एक नाले के किनारे सड़क से काफी दूर शहाबुद्दीन के गन्ने के खेत में मुकेश का शव पड़ा पाया गया जिसके सर पर पीछे से किसी धार हथियार से प्रहार किया गया था जिससे अत्यधिक खून निकलने के कारण उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई थी परिजनों की सूचना पर पुलिस के उच्च अधिकारी एवं जनपद के पुलिस अधीक्षक के सी गोस्वामी सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय थाना अध्यक्ष सुब्रत नारायण तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर गये और घटना का जायजा लिया।तथा घटना का शीघ्र खुलासा करने के सख्त निर्देश दिए। उक्त मामले को बसपा प्रमुख मायावती ने संज्ञान लेते हुए हरदोई जनपद के बसपा जिला अध्यक्ष रणधीर बहादुर को अपनी टीम के साथ पीड़ित परिवार से मिलने का निर्देश दिया।बसपा प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।तथा घटना में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त सख्त कार्रवाई करवाई जाएगी। प्रतिनिधि मंडल बसपा जिला अध्यक्ष रणधीर बहादुर जिला प्रभारी सूर्यकांत निराला अनिल कुमार जिला पंचायत सदस्य अमर सिंह विधानसभा अध्यक्ष छोटेलाल सहित दर्जनों की संख्या में बसपा पदाधिकारी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उसके बाद बसपा का प्रतिनिधि मंडल थाना अध्यक्ष मझिला सुब्रत नारायण तिवारी से मिला और पीड़ित परिवार की मदद और दोषी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की#

No comments