Breaking News

#हरदोई:- मल्लावां- बारा-बफात का जुलूस ए मोहमदी शान ए शौकत से निकला#

#हरदोई:- मल्लावां- बारा-बफात का जुलूस ए मोहमदी शान ए शौकत से निकला#

#हरदोई: मल्लावां- बारा- बफात त्यौहार पर जुलुस ए मोहमदी बड़े ही शान ए शौकत से कस्बे के कई मोहल्ले से होकर निकाला गया । जुलूस का लोगो ने जगह जगह पर स्वागत किया गया#

#बारा- बफात पर शाम को घरो में रोशनी की गयी। दिन में कस्बे में जुलुस ए -मोहम्मदी जुलूस निकाला गया। जुलुस में छोटे बड़े वाहनों पर साउंड ,व हार्न रखे हुए थे। जिन पर नाते बज रही थी। जुलुस छत्ता टोला से उठकर खजुआ तालाब, दरगाह से बड़ा दरवाजा, लाला बाजार से ऐठाना मोहल्ला, बड़ा चौराहा होते हुए बाजीगंज, छोटा चौराहे से वापस होकर सरकारी अस्पताल के पास से कटरा होकर राघौपुर रोड से सुभाष पार्क रोड से छत्ता टोला में पहुचकर समाप्त हुआ#

#बारा वफात त्यौहार को लेकर मुस्लिम भाइयो में जुलूस निकालने को लेकर सुबह से ही उत्साह था। और हाथो में झंडा लिए थे। जुलूस में चल रहे लोगो के लिए चेयरमैनपति हाजी रियाज अहमद की ओर से पानी, लड्डू, केला, नमकीन, बिस्कुट की व्यवस्था की गयी थी। इसके साथ ही जगह जगह पर अन्य लोगो ने भी जलपान कराया। 

#इस मौके पर कारी महफूज मिया, भूरी सिद्दीकी, जावेद रिजवी, डा मुस्ताक, इकबाल, मारूफ समेत तमाम लोग जुलूस के साथ चलते रहे। जुलूस की सुरक्षा में भारी पुलिस बल मौजूद रहा#

No comments