#हरदोई:- टड़ियावां- प्राथमिक विद्यालय अजीजपुर में हुआ शिक्षा चौपाल का आयोजन, मिशन को सफल बनाने हेतु किया गया अभिभावकों को जागरूक#
#हरदोई:- टड़ियावां- प्राथमिक विद्यालय अजीजपुर में हुआ शिक्षा चौपाल का आयोजन, मिशन को सफल बनाने हेतु किया गया अभिभावकों को जागरूक#
#हरदोई:- टड़ियावां- विकास खण्ड टड़ियावां के प्राथमिक विद्यालय अजीजपुर में 25 सितम्बर को खण्ड शिक्षा अधिकारी टड़ियावां अनुज कुमार के नेतृत्व में शिक्षा चौपाल का आयोजन हुआ।खण्ड शिक्षा अधिकारी अनुज कुमार, एआरपी अभिषेक मिश्र, विवेक गुप्ता, बीना वर्मा व रुचि शुक्ला के साथ ग्राम सभा पिपरी के समस्त विद्यालयों के शिक्षक, प्रबन्ध समिति सदस्यों व अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। शिक्षा चौपाल की शुरूआत मां सरस्वती के पूजन व वंदना से हुई। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा चौपाल के उद्देश्य बताते हुए इसके महत्व को समझाया। बच्चों को नियमित समय से विद्यालय भेजने को कहा।उन्होंने कहा यदि कोई व्यक्ति पढा लिखा नहीं है तो उसको बहुत समस्याओ का सामना करना पड़ता है। इसलिए इन बच्चों को शिक्षित अवश्य करें। एआरपी अभिषेक मिश्र ने अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि डीबीटी के तहत अभिभावकों के खातों में जो धनराशि हस्तांतरित की गई है उससे आवश्यक सामग्री अवश्य क्रय करें। बच्चों के इन पैसों को अपने ऊपर खर्च न करके उसका सदुपयोग करें।इस समय निपुण भारत मिशन चल रहा है यह मिशन तभी सफल होगा जब शिक्षक, शिक्षार्थी व समुदाय इस पर समान रूप से ध्यान दे। एआरपी विवेक गुप्ता ने बताया कि यदि हम लोग पढ़े लिखें होंगे तभी सरकारी योजनाओं का लाभ भी ले सकेंगे अन्यथा कई सरकारी योजनाओ से जानकारी के अभाव में हम लोग अछूते रह जाते हैं। एआरपी बीना वर्मा ने कहा कि एक बच्चे की प्रगति से उसके माता-पिता और शिक्षक ही सबसे ज्यादा खुश होते है।एआरपी रुचि शुक्ला ने बच्चे की प्रगति के लिए मां को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना क्योंकि मां ही बच्चे की प्रथम पाठशाला होती है। प्राथमिक विद्यालय अजीजपुर व प्राथमिक विद्यालय पिपरी के निपुण बन चुके बच्चों को सम्मानित भी किया गया।प्रधानाध्यापक सायुज्ज मिश्र द्वारा बताया गया कि किस प्रकार वह अपने विद्यालय में सहायक अध्यापक रवि सक्सेना के साथ मिलकर विद्यालय विकास का कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालय अजीजपुर के प्रधानाध्यापक सायुज्ज मिश्र, प्राथमिक विद्यालय पिपरी के प्रधानाध्यापक गया प्रसाद व प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर की सहायक अध्यापक मंगेशलता ने अपने-अपने विद्यालय को निपुण बनाये जाने सम्बन्धी योजना को साझा किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरी के इंचार्ज अध्यापक बांके बिहारी त्रिपाठी द्वारा भी अपने विद्यालय के बदलते स्वरूप से परिचय कराया गया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय अजीजपुर के प्र.अ. सायुज्ज मिश्र द्वारा शिक्षा चौपाल में प्रतिभाग करने के लिए उपस्थित सभी लोगो का आभार व्यक्त किया गया#

No comments