#हरदोई:- माधोगंज- एसआरजी ने महिला अभिभावकों को बताए स्वास्थ्य और शिक्षा के गुर#
#हरदोई:- माधोगंज- एसआरजी ने महिला अभिभावकों को बताए स्वास्थ्य और शिक्षा के गुर#
#हरदोई: माधोगंज- विकास खण्ड के गांव मुड़ियाखेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरदोई से एसआरजी शशांक मिश्र ने मौजूद महिलाओं को जागरूक करते हुए बच्चों के पोषण सम्बन्धी बिदुओं को समझाया इसके साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थित दर्ज कराने को लेकर चर्चा की। इंचार्ज प्रधानाचार्य तौफीर उमर ने महिला अभिभावकों को प्रतिदिन समय से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। वहीं बच्चों की शैक्षिक व क्रीड़ा सम्बन्धी क्रियाकलापों में शैक्षिक माहौल बनाए जाने को लेकर अपील की। एसआरजी ने स्कूल में प्रेरणा लक्ष्य को अति शीघ्र प्राप्त करने को लेकर शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कक्षावार भाषा व गणित सम्बन्धी प्रश्नों के माध्यम से बच्चों का मूल्यांकन भी किया। कमजोर बच्चों के लिए प्रतिदिन रिमेडियल शिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सहायक अध्यापक शशांक सिंह, अनुज सिंह, शीबा बानो, शिक्षामित्र, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, सहायिका व महिला अभिभावक मौजूद रहे#

No comments