Breaking News

#हरदोई:- पाली- हर्षोल्लास और गुलाल के साथ गणपति का हुआ विसर्जन,उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़#


#हरदोई:- पाली- हर्षोल्लास और गुलाल के साथ गणपति का हुआ विसर्जन,उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़#

#हरदोई:- पाली- नगर में कई दिनों से चल रहे गणेश महोत्सव में काफी संख्या में लोगों ने शामिल होकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लिया। दूर दराज जिले से आए कलाकारों ने अपने द्वारा दिखाई गई झांकिया से लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंतिम दिन शनिवार को गाजे बाजे के साथ नगर के विभिन्न मोहल्लो से होते हुए गणपति बप्पा मोरया के नारों और रंगों की होली के साथ गणपति की मूर्ति का विसर्जन गरुण गंगा नदी तट पर किया गया। विसर्जन के दौरान लोगों ने जमकर भगवान श्री गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए। इस बाबत समाजसेवी श्याम मोहन मिश्रा ने बताया नगर के मोहल्ला खारा कुआं दुर्गा मंदिर पर गणेश महोत्सव प्रतिवर्ष की भाति इस वर्ष बड़े धूमधाम से मनाया गया मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गोपाल बाजपेयी ने गणेश महोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए बड़ी कोशिश की जिसकी नगर के लोग काफी सराहना भी कर रहे हैं। वहीं थाना पाली पुलिस व थाना पचदेवरा पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के प्रति काफी सतर्क व चौकन्ना दिखाई दी। पाली थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार शुक्ला तथा पचदेवरा थाना प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल अपनी पुलिस टीम के साथ पूरी तरीके से सतर्क दिखाई दिए। पुलिस ने हर गतिविधि पर अपनी नजर रखी।इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक श्री शुक्ला ,अतिरिक्त निरीक्षक वासुदेव यादव, कस्बा इंचार्ज अशोक सिंह, गुंजन गिल आदि पुलिस कर्मियों ने गणेश मूर्ति विसर्जन महोत्सव पर चारों ओर अपनी नजर बनाए रहे। जिससे कि कोई अप्रिय घटना घटित न होने पाये#

No comments