#हरदोई:- टड़ियावां- विकास खण्ड टड़ियावां पर विद्यालय इंचार्ज अध्यापकों की बैठक सम्पन्न, निपुण भारत मिशन, माता उन्मुखीकरण, वीरगाथा प्रोजेक्ट, नवभारत साक्षरता आदि बिंदुओं पर की गई चर्चा#
#हरदोई:- टड़ियावां- विकास खण्ड टड़ियावां पर विद्यालय इंचार्ज अध्यापकों की बैठक सम्पन्न, निपुण भारत मिशन, माता उन्मुखीकरण, वीरगाथा प्रोजेक्ट, नवभारत साक्षरता आदि बिंदुओं पर की गई चर्चा#
#हरदोई: टड़ियावां- राज्य परियोजना कार्यालय उ.प्र. के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के चतुर्थ शनिवार को बैठक के क्रम में जनपद हरदोई के ब्लॉक संसाधन केंद्र टड़ियावां पर खण्ड शिक्षा अधिकारी टड़ियावां अनुज कुमार की अध्यक्षता में समस्त विद्यालय इंचार्ज अध्यापकों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में खण्ड शिक्षा अधिकारी टड़ियावां अनुज कुमार के साथ एआरपी अभिषेक मिश्र, विवेक गुप्ता, बीना वर्मा व रुचि शुक्ला उपस्थित रहे। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने पर चर्चा करते हुए कई सुझाव दिये। उन्होंने कहा कि से संकुल शिक्षक व एआरपी द्वारा चयनित विद्यालयों को दिसम्बर 2023 तक निपुण बनना है। इसके लिए एक सुनियोजित तरीके से कार्य करते हुए लक्ष्य निर्धारित समय मे हासिल करें। निपुण भारत मॉनीटिरिंग डैशबोर्ड के आधार पर विद्यालयवार समीक्षा करते हुए कम निपुण प्रगति वाले विद्यालयों को प्रगति बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। एआरपी अभिषेक मिश्र ने निपुण भारत मिशन के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि निपुण लक्ष्य ऐप के माध्यम से बच्चों का नियमित एसेसमेंट करते हुए निपुण बनाने का प्रयास करना है। एआरपी विवेक गुप्ता ने 24 सितम्बर को होने वाली नव भारत साक्षरता परीक्षा के बारे में विस्तार से बताया। एआरपी बीना वर्मा ने पुस्तकालय के प्रभावी प्रयोग के बारे में बताया। एआरपी रुचि शुक्ला ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज़ के बारे में बताया। ब्लॉक एम आई एस रोचक मिश्र ने वीरगाथा प्रोजेक्ट के बारे में बताकर इसको ससमय पूर्ण करने के लिए समझाया। ब्लॉक लेखाकार विकास अग्निहोत्री ने पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से डाटा ऑपरेटर व डाटा अप्रूवर आई डी को वेरीफाई करने की प्रक्रिया बताई। स्पेशल एडुकेटर्स प्रबल व रोली द्वारा दिव्यांग बच्चों की उपस्थिति को ससमय भरने के लिए प्रेरित किया गया। ब्लॉक को ऑर्डिनेटर नितिन श्रीवास्तव ने समस्त सूचनाओं को ससमय बीआरसी पर जमा करने को कहा#

No comments