#हरदोई:- हरपालपुर- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत#
#हरदोई:- हरपालपुर- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत#
#हरदोई:- हरपालपुर- कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर गांव के पास कटरा बिल्हौर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवको की दर्दनाक मौत हो गई है।पुलिस ने दोनों शवो का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है#
#जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर जनपद के मऊ थाना अल्लाहगंज निवासी वीरेश 32 पुत्र मनफूल अपने गांव के ही निवासी दोस्त रामजीत 26 पुत्र खुशीराम के साथ बाइक से सांडी थाना क्षेत्र के नयागांव ससुराल में भैंस खरीदने के लिए आया था। गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे घर वापस जाते समय हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के कटरा बिल्हौर हाईवे पर शेखपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार वीरेश तथा उसके दोस्त रामजीत की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है मृतक खेती-बाड़ी करते थे।मृतक वीरेश अपने पिता का इकलौता बेटा था। इसकी पत्नी रंजना के अलावा इसके दो बेटी एक बेटा है। तथा मृतक रामजीत के दो बच्चे हैं। हादसे की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में कार्यवाही की जा रही है#

No comments