Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- पिहानी कोतवाली में हुई शांति कमेटी की बैठक#


#हरदोई:- पिहानी- पिहानी कोतवाली में हुई शांति कमेटी की बैठक#

#हरदोई: पिहानी- कोतवाली पिहानी में आगामी पर्व जुलूस मोहम्मदी और गणेश चतुर्थी व मोहर्रम का अंतिम जुलूस आठवीं के जुलूस को लेकर एक पीस कमेटी की बैठक की गई। ये बैठक कोतवाल सुनील दत्त कौल  की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में पिहानी  नगर और ग्रामीण क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे। बैठक में मौजूद लोगों ने सुरक्षा से संबंधित अधिकारियों के सामने अपने-अपने सुझाव रखे। बैठक में साफ से कह दिया गया कि किसी भी नई परंपरा को इजाजत नहीं है। कस्बे में कभी भी जुलूस -ए- मोहम्मदी नहीं निकला है ,इसी वजह से प्रशासन इसकी इजाजत दे रहा है। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से अपील करते हुए  कहा कि कोई भी जुलूस 12 वफात के मौके पर नहीं निकलेगा। रज्जन रिजवी , मोहसिन जमीर जैदी ने कहा कि आठवीं मोहर्रम का जुलूस मोहल्ला खुरमूली से बड़े चौहारे से होकर बब्बे  मियां फाटक तक आएगा।  क्राइम इंस्पेक्टर इख्तियार हुसैन ने ओमवीर को निर्देश दिया है कि बाहर की फोर्स की तैनात तय कर दी।यह जुलूस मोहर्रम का अंतिम जुलूस है इसी वजह से यहां भीड़ होगी।नगर पालिका परिषद के गोपाल कृष्ण अवस्थी, रामबकाश राठौर, सभासद प्रतिनिधि अरुण गुप्ता ,प्रधान संघ अध्यक्ष मेवाराम, धीरज गुप्ता, प्रधान अलावलपुर रामशरण ,सोजफ जदी आदि लोग मौजूद रहे। कस्बा प्रभारी रजनीश त्रिपाठी ने  सभी त्योहारों में ड्यूटी तैनात कर दी है।पुलिस गणेश महोत्सव में शारदा नहर मूर्ति विसर्जन में तैराक भी बुलवाएगी#

No comments