#हरदोई:- पिहानी- प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान के लिए बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए किया प्रेरित#
#हरदोई:- पिहानी- प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान के लिए बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए किया प्रेरित#
#हरदोई: पिहानी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 73वां जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के माध्यम से मनाया जा रहा है।भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 73वां जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के माध्यम से मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत डाक्टर मुजाबिर हुसैन जैदी, भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के मौके पर रक्तदान महादान में लोगों को आगे बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। डाक्टर मुजाबिर हुसैन जैदी ने कहा कि पार्टी द्वारा पूरे क्षेत्र में पीएम मोदी के 73वें जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी को प्रधानमंत्री जी से कुछ ना कुछ सीखने की प्रेरणा मिलती है। डॉक्टर ने युवाओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। डाक्टर मुजाबिर हुसैन जैदीरक्तदान करने के फायदे भी बताये। उन्होंने कहा कि हेमोक्रोमैटोसिस से बचाव ,बढ़ती है इम्यूनिटी ,दिल की बीमारी का खतरा कम ,कैंसर का खतरा कम ,वजन पर नियंत्रण ,मेंटल हेल्थ के लिए अच्छा समेत कई रक्तदान से फायदे बताएं#
#भाजपा नगर अध्यक्ष आदर्श सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दुनिया में भारत के गौरव को बढ़ाया है। उनके कुशल नेतृत्व में भारत देश दुनिया में फिर से विश्व गुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भाजपा के सेक्टर संयोजक सर्वेश सिंह भी मौजूद रहे#

No comments