#हरदोई:- अरवल- जिला गंगा समिति ने चलाया स्वच्छता ही सेवा अभियान#
#हरदोई:- अरवल- जिला गंगा समिति ने चलाया स्वच्छता ही सेवा अभियान#
#हरदोई: अरवल- जिला गंगा समिति के तत्वावधान में “स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार व शनिवार को जनता इंटर कालेज, पुरसोली में स्वच्छता ही सेवा विषय पर गोष्टी, स्वच्छता शपथ, वक्तव्य, चित्रकला प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में जनता इन्टर कालेज के प्रधानाचार्य राजेश तिवारी जी एवं समस्त सहायक अध्यापक गण उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य राजेश तिवारी ने स्कूली छात्र- छात्राओं को संबोधित करते हुए जीवन में स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से बताया और स्वच्छता शपथ कराया। जिला परियोजना अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र ने स्थानीय युवाओं एवं छात्र छात्रावो और नमामि गंगे के कार्यकर्ताओ के साथ स्वच्छता अभियान चलाया और कुल वेस्ट ४५ किलो एकत्रित कर, उसे नष्ट किया। साथ ग्रामीण जन मानस में इस मुहीम को तेज़ करने के लिए स्वच्छता हेतु युवाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया। 23 सितम्बर को गंगा घाट तेरापुरसोली पर नमामि गंगे के कार्यकर्ताओ कैलाश चन्द्र, जीतेन्द्र कुमार, नीतू, सुबी, सीबी, सुरचना आदि के कुशल नेतृत्व में वृहद् स्वच्छता अभियान चलाकर कर घाट को स्वच्छ किया गया और कुल 60 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक को नष्ट किया गया#

No comments