Breaking News

#हरदोई:- मल्लावा- गणेशोत्सव का मल्लावां के मेहंदीघाट पर हुआ विसर्जन#


#हरदोई:- मल्लावा- गणेशोत्सव का मल्लावां के मेहंदीघाट पर हुआ विसर्जन#

#हरदोई: मल्लावा- 23 सितंबर शनिवार को गणेश युवा समिति भगवंत नगर बाजार में आयोजित 5 दिवसीय गणेश महोत्सव का कार्यक्रम आज आचार्य कथा व्यास पंडित जितेंद्र नाथ मिश्रा के द्वारा स्वस्तिवाचन के साथ पूजन अर्चन कराया गया | तत्पश्चात आरती व प्रसाद का वितरण किया गया#

#इसके उपरांत गणेश विसर्जन यात्रा गाजे बाजे डीजे की धुन पर नाचते गाते गणेश यात्रा पूरे नगर में निकली गयी। जगह जगह पर गणेश विसर्जन यात्रा का नगर की जनता ने भव्य स्वागत किया। भगवंत नगर बाजार से यात्रा भगवंत नगर चुंगी नंबर 1 छाया कुआं, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा होते हुए कटरा गंगारामपुर से मेहंदी घाट के लिए प्रस्थान कर गयी। गणेश विसर्जन यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने गणेश जी को अंतिम विदाई । गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ जैसे गगन भेदी नारे लगाए जा रहे थे। महिलाओं व पुरुषों बच्चों ने एक दूसरे को अमीर गुलाल लगाकर डीजे की धुन पर नृत्य किया।इस अवसर पर मल्लावां शुभम, शिवम अग्निहोत्री ,प्रवीण गुप्ता, सर्वेश द्विवेदी ,पंकज गुप्ता, आशीष गुप्ता ,सर्वेश यादव ,डॉ अजय राठौर ललित राठौर, सुजीत राठौर ,गौतम राठौर, विनीत कश्यप ,शिव शंकर गौड ,विजय गुप्ता ,सहित कई सैकड़ा भक्त मेहदी गंगा घाट पर उपस्थित रहे| सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ सिंह ने पर्याप्त फोर्स भी लगाया था जो साथ-साथ मेहंदी घाट तक विसर्जन यात्रा के साथ में गया#

No comments