Breaking News

#हरदोई:- हरपालपुर- एसडीएम द्वारा पैथालोजी,अल्ट्रासाउंड सेंटर और हॉस्पिटल पर छापेमारी से मचा हड़कंप#


#हरदोई:- हरपालपुर- एसडीएम द्वारा पैथालोजी,अल्ट्रासाउंड सेंटर और हॉस्पिटल पर छापेमारी से मचा हड़कंप#

#हरदोई: हरपालपुर- एसडीएम सवायजपुर अरुणिमा श्रीवास्तव ने शुक्रवार को ग्रामीणों की शिकायतो का संज्ञान लेकर कस्बे में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर पैथोलॉजी लैब तथा मेडिकल स्टोरो का निरीक्षण किया है।छापामार कार्यवाही से मेडिकल संचालकों में अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में कई मेडिकल स्टोर संचालक तथा डॉक्टर अपना दवाखाना बंद कर फरार हो गए#

#एसडीएम सवायजपुर डॉ.अरुणिमा श्रीवास्तव ने सवायजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.पराग के साथ हरपालपुर कस्बे के सूर्या डाईग्नोंस्टिक पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।जिसमें एक युवक मौके पर मौजूद मिला।यहाँ उसने लैब का रजिस्ट्रेशन नही दिखा पाया#

#एसडीएम ने यहां पर जांच किट को जप्त कर सीज करने की कार्रवाई की। सूरज अल्ट्रासाउंड सेंटर पर रजिस्ट्रेशन एवं डॉक्टर मौजूद नहीं मिले। जबकि कई अल्ट्रासाउंड किए जा चुके थे। एसडीएम के पहुंचते ही अल्ट्रासाउंड सेंटर से डॉक्टर मौके से फरार हो गये।गैर पंजीकृत चल रहे न्यू बंधन हॉस्पिटल में भी कई संदिग्ध चीज पाई गई हैं। जहां पर लखनऊ स्थित एक अस्पताल के लेटर पैड पर दवाइयां मरीजों को लिखी जा रही थी।एसडीएम डॉ.अरुणिमा श्रीवास्तव ने बताया कि सभी को 24 घंटे के अंदर डॉक्टर एवं रजिस्ट्रेशन दिखाने को लेकर चेतावनी दी गई है। न दिखाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी#

No comments