Breaking News

#हरदोई:- भरखनी- आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेटी बैठक का हुआ आयोजन, समाधान दिवस में एक भी राजस्व कर्मी नहीं पहुंचा फरियादी परेशान#


#हरदोई:- भरखनी- आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेटी बैठक का हुआ आयोजन, समाधान दिवस में एक भी राजस्व कर्मी नहीं पहुंचा फरियादी परेशान#

#हरदोई: भरखनी- पचदेवरा थाने पर आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के समस्त प्रधान, कोटेदार व संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित हुए।इन सभी लोगों को बताया गया, कि समस्त त्यौहार बारावफात, गणेश चतुर्थी, नवदुर्गा,पूजन दशहरा इन सभी त्योहारों को शांति पूर्वक और भाईचारे के साथ मनाएं,पीस कमेटी मीटिंग में आए सभी क्षेत्र वासियों को एसाई शमशेर अहमद ने धन्यवाद दिया। और कहा, आप सभी लोग इस कमेटी बैठक में उपस्थित हुए, इसके लिए मैं आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, आप सभी लोग अपने गांव में जाकर सभी ग्रामीण वासियों को यह जानकारी दें, कि त्योहारों में किसी तरह का कोई अपमानजनक व अभद्र टिप्पणी या शोर शराबा ना करें। जिससे शांति व्यवस्था भंग हो, आपसी भाईचारे के साथ प्रेम और शांतिपूर्वक ढंग से सभी त्योहारों को मनाने की अपील शमशेर अहमद ने उपस्थित सभी सम्मानित व्यक्तियों से की।थाना प्रभारी विद्यासागर पाल गणेश चतुर्थी विसर्जन यात्रा में शामिल होने के लिए थाना पाली गए हुए थे। जिसके चलते मीटिंग की अध्यक्षता एस आई शमशेर अहमद को करना पड़ा, कुछ फरियादी फरियाद लेकर भी आए थे, लेकिन राजस्व विभाग का एक भी कर्मचारी पीस कमेटी की बैठक में नहीं पहुंचा, जिसके चलते पीड़ित व्यक्ति काफी परेशान दिखे, इस मौके पर समस्त प्रधान, क्षेत्र के समस्त सम्मानित व्यक्ति, कोटेदार और पत्रकार साथी उपस्थित रहे#

No comments