Breaking News

#हरदोई:- माधोगंज- विधायक ने जनता दर्शन लगाकर सुनी फरियादियों की समस्याएं#


#हरदोई:- माधोगंज- विधायक ने जनता दर्शन लगाकर सुनी फरियादियों की समस्याएं#

#हरदोई: माधोगंज- कस्बा स्थित ब्लॉक प्रमुख कार्यालय पर शनिवार के दिन क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू ने लोगों की समस्याएं सुनते कहा कि केन्द्र व राज्य की सरकार हर वर्ग के लोगों का उत्थान करने का प्रयास कर रही है। पीड़ितों की समस्याओं का निराकरण त्वरित हो जिसके लिए जनता दर्शन प्रत्येक शनिवार को कस्बे में आयोजित होगा। जिसमें लोगों की फरियाद सुनकर उनके समस्याओं से निजात दिलाए जाने का प्रयास किया जाएगा। जनता दर्शन चौपाल में उन्होंने राजस्व, पुलिस, बिजली से शिकायत सुनकर शीघ्र निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभागों के मौजूद अधिकारी/कर्मचारियों को सौंप दी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश वर्मा सहित कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र के लोग मौजूद रहे#

No comments