#हरदोई:- कछौना- राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपी वार्षिक रिपोर्ट#
#हरदोई:- कछौना- राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपी वार्षिक रिपोर्ट#
#हरदोई: कछौना- राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपनी वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष अरुण हलधर के नेतृत्व में आयोग में एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मुलाकात की और वर्ष 2020-21 और वर्ष 2021-22 के लिए आयोग की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। यह रिपोर्ट संसद के अगले सत्र में प्रस्तुत की जाएगी। आयोग की सदस्य डॉ० अंजू बाला काफी सक्रिय रहती हैं। पूरे देश में अनुसूचित जाति के मामलों में मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की सघन जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का प्रयास करती हैं। उनके कार्यों से पीड़ित परिवारों को न्याय मिलता है। अनुसूचित वर्ग के लोग जागरूकता व आयोग के सहयोग से मुख्य धारा में जुड़ रहे हैं। वह अपने अधिकारों के प्रति सजग हो रहे हैं। लोग उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान करने की हिम्मत नहीं उठा पाते हैं। यह आयोग एक संवैधानिक निकाय है। जिसका उद्देश्य शोषण के खिलाफ अनुसूचित जातियों को सुरक्षा प्रदान करने और उनके सामाजिक शैक्षिक आर्थिक सांस्कृतिक हितों को बढ़ावा देने का है। आयोग की सदस्य डॉ० अंजु बाला ने बताया आयोग की पहल से अनुसूचित जाति उत्पीडन के मामलों में कमी आई है। अनुसूचित जाति के लोग काफी पिछड़े थे, उन्हें शिक्षा आर्थिक सामाजिक रूप से मुख्य धारा में जोड़ने का उद्देश्य है। संविधान के अनुसार आयोग का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रपति को वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करता है#

No comments