#हरदोई:- पिहानी- पिहानी नगर पालिका बोर्ड की मीटिंग संपन्न#
#हरदोई:- पिहानी- पिहानी नगर पालिका बोर्ड की मीटिंग संपन्न#
#हरदोई: पिहानी- नगर पालिका बोर्ड की बैठक लचर सफाई व्यवस्था का मुद्दा छाया रहा। सभासदों ने कस्बे में सर्वत्र गंदगी फैली होने का मामला जोर-जोर से उठाया। बैठक में मौजूद विधायक श्याम प्रकाश ने वर्तमान सफाई का ठेका निरस्त करके, नए ठेकेदार के मनोनयन हेतु प्रस्ताव किया, जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। विधायक ने नया मीटिंग हाल बनाए जाने का भी सुझाव दिया। कुछ सभासदों ने बैठक में सभासदों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी पर आपत्ति दर्ज कराई। सभासद मो. अतीक और अच्छन अली ने आपत्ति जताई कि बैठक में सिर्फ सभासद ही बैठें, प्रतिनिधि व अन्य बाहरी लोगों को बाहर किया जाये, जिसके बाद ईओ अमित कुमार सिंह के कहने पर कुछ प्रतिनिधि व बाहरी लोग बाहर निकल गए लेकिन कुछ अपनी अपनी कुर्सी पर बैठे रहे#
#पालिकाध्यक्ष शाहीन बेगम की अध्यक्षता में संपन्न हुई हुई बैठक में सभासद चांद मिया अंसारी ने बंद पड़ी लाइब्रेरी को चालू कराने व बैठक कक्ष में एसी लगवाने , व खराब फांगिग मशीन सही कराके फांगिग करवाने की मांग रखी। पालिकाध्यक्ष शाहीन बेगम ने नगर में प्राथमिक विधालय का निर्माण , नगर में शौचालय का निर्माण व सीसीटीवी लगवाने के लिए प्रस्ताव रखा। सभासद शानू सिंह ने कस्बे में बंदरों के आतंक को देखते हुए बंदर पकड़वाने का प्रस्ताव रखा। इंस्पेक्टर सुनील दत्त कौल ने कस्बे में बढ़ते अतिक्रमण को हटवाने के लिए नगर पालिका को प्रयास करने की बात कही। विधायक श्याम प्रकाश में पालिका द्वारा पारित किए गए प्रस्तावों के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। बैठक में सभासद अशोक वर्मा , रेणु गुप्ता , चांद बाबू , विनीत गुप्ता सहित तमाम सदस्यों ने विकास संबंधी प्रस्ताव रखे। अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने आय- व्यय का विवरण बैठक में प्रस्तुत किया#

No comments