#हरदोई:- हरियावां- दरोगा को घूस लेना पड़ा महंगा,एंटी करप्शन टीम ने धर दबोचा#
#हरदोई:- हरियावां- दरोगा को घूस लेना पड़ा महंगा,एंटी करप्शन टीम ने धर दबोचा#
#हरदोई:- हरियावां- सोमवार को हरियावां थाने में तैनात एक दरोगा को एंटी करप्शन ने 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक रामाशीष थाना हरियावां में विवेचना में एक आरोपी का नाम निकालने के बदले वह दस हजार रुपए की मांग कर रहे थे#
#थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गुलरिया निवासी इकबाल ने बताया कि गांव के ही मोमिना के साथ उसकी मां फिरोजा का झगड़ा हुआ था। बकरी के विवाद को लेकर दोनों लोग झगड़ गए थे, जिसके बाद मोमीना ने एक शिकायती पत्र स्थानीय थाने मे दिया। जिसमें इकबाल, उसके पिता बशीर, माता फिरोजा और बहन सालिहा को आरोपी बनाया था। 13 तारीख को फिरोजा ने भी एक प्रार्थना पत्र दिया जिसमें मोमिना, उसका पति करीम और बेटे यूसुफ को आरोपी बनाया था। इकबाल ने बताया घटना के रोज वह हरियाणा राज्य के सोनीपत जनपद में था। बावजूद इसके उसको आरोपी बना दिया गया। मामूली से घटना में धारा 308 दर्ज कर दी गई#
#इकबाल ने बताया घटना की सूचना मिलने के बाद उसने कई बार स्थानीय थाने के चक्कर लगाए लेकिन उसे न्याय नही मिला। इसके बाद 21 सितंबर को उसने एंटी करप्शन विभाग को फोन करके सूचना दी उपनिरीक्षक रामाशीष सिंह द्वारा 20 हजार की मांग किए जाने और मुकदमे से उसका नाम निकाले जाने की बात बताई। इसके बाद एंटी करप्शन की टीम सोमवार को हरदोई पहुंची। पहले दरोगा ने पीड़ित इकबाल को पुलिस लाइन बुलाया लेकिन जब तक वहां पहुंचता तब दरोगा कोतवाली देहात इलाके के पोखरी तिराहे पर पहुंच चुका था। जहां उसने टीम द्वारा दिए 10 हजार रुपए दरोगा रामाशीष को दिए। जैसे ही रामाशीष ने वह पैसे अपनी जेब में रखें एंटी करप्शन टीम ने उसे धर दबोचा है#

No comments