#हरदोई:- ज़िन्दपीर चौराहे पर बेकाबू बस ने व्यवसायी को टक्कर मारी, मौके पर ही मौत#
#हरदोई:- ज़िन्दपीर चौराहे पर बेकाबू बस ने व्यवसायी को टक्कर मारी, मौके पर ही मौत#
#हरदोई: शहर के जिंदपीर चौराहे पर बेकाबू भाग रही बस की टक्कर लगने से एक व्यवसायी की मौत हो गई। बताते हैं कि इससे पहले भी उसी बस से 3-4 राहगीर ज़ख्मी हो चुके थे। बस को पुलिस ने अपने कब्ज़े में लेते हुए जांच शुरू कर दी है#
#बताया गया है कि शाहजंहापुर ज़िलेे के सराय कांइयां निवासी 50 वर्षीय महेश चन्द्र गुप्ता पुत्र शिवसहाय गुप्ता शहर की पिहानी चुंगी पर रह कर व्यवसाय करते थे। मंगलवार को दिन में वे जिंदपीर चौराहे पर खड़े हुए थे,उसी बीच बेकाबू भागती हुई आ रही बस ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे महेश चन्द्र गुप्ता बुरी तरह ज़ख्मी हो गए। उधर हादसे की खबर सुनते ही कोतवाली शहर की पुलिस ने टक्कर मार कर भाग रही बस को अपने कब्ज़े में ले लिया#
रिपोर्टर:- अतुल कुमार शुक्ला- खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments