Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- एसडीएम पूनम भास्कर की सूझबूझ से विवाद हुआ समाप्त#


#हरदोई:- पिहानी- एसडीएम पूनम भास्कर की सूझबूझ से विवाद हुआ समाप्त#

#हरदोई: पिहानी- कस्बा पिहानी के मोहल्ला कोट कला सल्लिया रोड पर एक ही समुदाय के दो पक्षों में पूजा स्थल को लेकर हुआ विवाद, मनीष शर्मा व अमित शर्मा के घर के आगे हरदेव राजा के पूजन स्थल को लेकर मोहल्ले वालों से विवाद हो गया। घटना शुक्रवार की रात लगभग 9:00 बजे की है। विवाद इस कदर बड़ा की सैकड़ो लोग पूजा स्थल पर जमा हो गए। आनन फानन में एसडीएम पूनम भास्कर के निर्देश पर नायब तहसीलदार व लेखपाल मौके पर पहुंचे । मनीष शर्मा व अमित शर्मा का कहना था कि यहां पूजा नहीं होने देंगे। पूजा दूसरी जगह कर ले। वहीं दूसरी तरफ सैकड़ो मोहल्ले वालों का कहना है कि होलिका दहन व हरदेव राजा की पूजा यहां पर वर्षों से होती चली आई है। मौके की नजाकत को देखते हुए पूजा स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। एसडीएम पूनम भास्कर के निर्देश पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने काफी खींच तान के बाद आपसी समझौता करा दिया। समझौते में दोनों पक्षों ने तय किया कि मनीष शर्मा अमित शर्मा के नीव से 10 फीट की दूरी पर हवन इत्यादि करेंगे#

No comments