#हरदोई:- भरखनी- विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल रैली#
#हरदोई:- भरखनी- विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल रैली#
#हरदोई: भरखनी- विश्व हिन्दू परिषद् और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हिंदू शौर्य जागरण यात्रा के लिए विशाल रैली का आयोजन किया, विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में प्रभू श्री राम जी के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त हिन्दू शौर्य यात्रा का भारी जन समूह के साथ शुभारंभ किया।भव्य श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम जनवरी माह में आयोजित होना है।उसी के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष सच्चिदानंद निर्मोही, बजरंग दल के जिला बालोपासना प्रमुख प्रशांत सिंह, विहिप के जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख अजीत प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।पचदेवरा इंस्पेक्टर ने अनंगपुर चौराहा और हथौड़ा चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के सभी कार्यकर्ताओं के ऊपर पुष्प वर्षा की, कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम लखनौर के शिव मंदिर से दीप प्रज्ज्वलित कर की गई, यह यात्रा अनंगपुर, भरखनी, हथौड़ा चौराहा, रूपापुर और सवायजपुर होते हुए हरदोई पहुंची। वहीं दूसरी ओर से विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता अयोध्या से चलकर बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, और सीतापुर से होते हुए शाम 4:00 बजे हरदोई घंटाघर चौराहा पहुंचे और वहां पर हजारों की संख्या में पहुंची भीड़ ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे#

No comments