#हरदोई:- पिहानी- विश्व हिंदू परिषद की शौर्य यात्रा, गूंजे 'जय श्री राम' के गगन भेदी नारे#
#हरदोई: पिहानी- विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की ओर से बुधवार को विशाल शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। शौर्य यात्रा क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्ला नगर से शुभारंभ होकर पिहानी के बस स्टैंड, कस्बा पुलिस चौकी, ब्लॉक रोड, कटरा बाजार होते हुए पूरे नगर क्षेत्र में जुलूस की शक्ल में भ्रमण करते हुए आगे निकल गई। शौर्य यात्रा में प्रखंड के विभिन्न गांवों से सैकड़ों की संख्या में सनातनी शामिल हुए। यात्रा के दौरान जय श्री राम के नारों से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा#
#इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के पिहानी नगर के प्रखंड संयोजक राहुल गुप्ता ने कहा कि आम सनातनी को विहिप व बजरंग दल से जुड़ने की आवश्यकता है। मिशनरियों से बचाव के लिए हम सभी सनातन परिवारों को विहिप के बैनर तले एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि अपने मानबिंदु व पहचान चिन्ह दोनों को संरक्षित करने के लिए शस्त्र और शास्त्र शिक्षा का ज्ञान हासिल करना होगा। वहीं आने वाले पीढियों को संस्कृत शिक्षा कूट-कूट कर भरनी होगी। वहीं विहिप के सत्संग प्रमुख संजेश कुमार ने कहा कि जो हिन्दू हिन्दी बात करेगा, वही देश पर राज करेगा, अन्यथा बहुसंख्यक कहे जाने वाला यह सनातन समाज अपने ही देश में कई राज्यों में अल्पसंख्यक हो गया है और इतिहास इस बात का साक्षी है कि जहां जहां हिंदू घटा वह क्षेत्र भारत से कटा। अब पूर्वोत्तर में भी अलग राज्य की मांग होनी शुरू हो गई है। ऐसी स्थिति में यदि हम राजनीतिक दूरी पर चक्कर काटते रहे तो ना तो हमारा समाज बचेगा ना ही हमारा धर्म और ना ही हमारा देश। आरएसएस से रत्नेश, वीएचपी सत्संग प्रमुख संजेश, नगर मंत्री वीरू, प्रखंड अध्यक्ष सतेंद्र, प्रखंड बजरंग दल संयोजक, प्रखंड उपाध्यक्ष गोपी, सुरेश, दुर्गाबक्स, सहयोजक अवनीश, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे#

No comments