Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- टड़ियावां के ग्राम उनौती में हुआ शिक्षा चौपाल का आयोजन#


#हरदोई:- टड़ियावां-  टड़ियावां के ग्राम उनौती में हुआ शिक्षा चौपाल का आयोजन#

#हरदोई: टड़ियावां- विकास खण्ड टड़ियावां के संविलियन विद्यालय उनौती में गुरुवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी टड़ियावां अनुज कुमार के नेतृत्व में शिक्षा चौपाल का आयोजन हुआ। शिक्षा चौपाल में विकास खण्ड टड़ियावां के खण्ड शिक्षा अधिकारी अनुज कुमार, एआरपी अभिषेक मिश्र व विवेक गुप्ता के साथ ग्राम सभा उनौती के ग्राम प्रधान ऊदन, शिक्षक, प्रबन्ध समिति सदस्यों व अभिभावकों ने प्रतिभाग किया#

#खण्ड शिक्षा अधिकारी अनुज कुमार ने शिक्षा चौपाल के महत्व को समझाया। अभिभावकों से बच्चों को नियमित समय से विद्यालय भेजने को कहा। एआरपी विवेक गुप्ता ने आयुष्मान कार्ड, कन्या सुमंगला आदि योजनाओं की जानकारी देते हुए अभिभावकों से कहा कि यदि बच्चा शिक्षित होगा तो ही सरकारी योजनाओं का लाभ सही तरीक़े से उठा सकेगा।एआरपी अभिषेक मिश्र ने कहा कि बच्चों को जो भी गृहकार्य दिया जा रहा है उसको अपने सामने घर पर करने को कहें। बच्चे की प्रगति में अभिभावकों का महत्व बहुत ज्यादा होता है क्योंकि विद्यालय में सभी को समान रूप से पढ़ाया जाता है लेकिन बच्चा वही आगे निकलता है जिसको घर पर भी अध्ययन के लिए कहा जाता है।इसके साथ ही ऑपेरशन कायाकल्प के 19 बिंदुओं के बारे में अवगत कराया गया।संविलियन विद्यालय उनौती, प्राथमिक विद्यालय बल्लूपुरवा व प्राथमिक विद्यालय लहराई के निपुण बन चुके बच्चों को सम्मानित भी किया।उनौती के इंचार्ज अध्यापक संजय सक्सेना द्वारा बताया गया कि किस प्रकार वह अपने विद्यालय में समस्त स्टॉफ के साथ मिलकर विद्यालय विकास का कार्य कर रहे हैं।श्री सक्सेना द्वारा शिक्षा चौपाल में प्रतिभाग करने के लिए उपस्थित सभी लोगो का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर दीपक शर्मा, अमित तिवारी, प्रीति पाल, सुगंध सिंह, आशा राना, सुशील कुमार, रंजना सिंह, प्रीति वर्मा, रश्मि सिंह गौर, आलोक तिवारी, रजनी मिश्रा, नितिन अग्निहोत्री आदि शिक्षक उपस्थित रहे#

No comments