#हरदोई:- बेनीगंज- वन क्षेत्राधिकारी ने अवैध तरीके से ले जाई जा रही यूकेलिप्टस लदी टैक्टर ट्रॉली को पकड़ा#
#हरदोई:- बेनीगंज- वन क्षेत्राधिकारी ने अवैध तरीके से ले जाई जा रही यूकेलिप्टस लदी टैक्टर ट्रॉली को पकड़ा#
#हरदोई: बेनीगंज- रेलवे स्टेशन बेनीगंज के समीप वन निगम द्वारा कटाई जा रही लिप्टिस की लकड़ी को ट्रैक्टर ट्राली में भर कर बेचने जा रहे वन निगम ठेकेदार व धर्मकाटा मालिक को सोमवार की रात वन विभाग ने धर दबोचा और वन अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर पूछताक्ष शुरू कर दी है। बताते चले कि बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के समीप वन निगम लखनऊ के ठेकेदार शान महोम्मद द्वारा लकड़ी कटाई जा रही थी। जिसका विभागीय आदेश लकड़ी को काट कर हरदोई डिपो में भेजने का पारित हुआ था। लेकिन रात में चोरी छिपे वन निगम ठेकेदार की मिलीभगत से लकड़ी को रात के अंधेरे में धर्मकाटा संचालक शकील बघौली रोड पर बेचा करता था। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग ने बेनीगंज रेलवे स्टेशन के समीप उसे पकड़ लिया। वन क्षेत्राधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि पहले भी वह कई बार सरकारी लकड़ी बेंचने ले जा चुका है। पूछताछ के बाद पकड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली सहित दोनों को कछौना ले गए। उन्होंने बताया कि अवैध तरीके से बगैर चिंहित बिक्री हेतु ले जाई जा रही यूकेलिप्टस लकड़ी बोटों को सोमवार की रात मेरे द्वारा पकड़ा गया है जिसके सम्बंध में विभागीय विधिक कार्यवाही की जा रही है। कहा कि इस तरह के कार्य को और तो अंजाम नहीं दिया गया है जिसके लिए मैंने कटे हुए पेड़ों की जांच करने का आदेश बीट प्रभारी एवं वन माली को किया है। जल्द ही अन्य विभागीय कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उपरोक्त मामले से लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है#

No comments