Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- रोड नही तो वोट नही भारतीय किसान यूनियन,नेता राहुल मिश्रा#


#हरदोई:- पिहानी- रोड नही तो वोट नही भारतीय किसान यूनियन,नेता राहुल मिश्रा#

#हरदोई: पिहानी- भारतीय किसान यूनियन द्वारा आयोजित की गई किसान पंचायत में क्षेत्र की जर्जर सड़कों का मामला जोर-शोर से उठाया गया। पिहानी-कुलहवार रोड और पिहानी- गोपामऊ रोड की खस्ता हालत पर वक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया#

#पंचायत को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार किसान विरोधी सरकार है। किसानो की फसलों का मूल्य नही बढ़ रहा , आज भी किसानो का गन्ना पुरानी दरों पर बिक रहा है। हरदोई क्षेत्र की कई सड़कें जर्जर पड़ी है, लेकिन जिम्मेदार संज्ञान नही लें रहे हैं#

#प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा अनुज सिंह ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि इस सरकार में आम आदमी के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है। बिजली की दरें लगातार आसमान छू रही है। नलकूपों पर बिजली मीटर लगा कर किसानोऊ के साथ अन्याय किया जा रहा है#

#उन्होंने ने कहा कि सरकारी नलकूपों पर मीटर नही लगने दिए जायेंगे#

#पंचायत को संबोधित करते हुए किसान नेता राहुल मिश्रा ने कहा कि पिहानी से कुल्हावर मार्ग कई दशकों से जर्जर है। उक्त मार्ग पर प्रदेश के बड़े नेता का निवास स्थान है, पर कभी भी इस क्षेत्र के विकास हेतु ध्यान न देकर यहां की जनता का अपमान किया गया है। आवारा गौवंश गांव-गांव किसानों की फसलों को बरबाद कर रहें है। किसान बेबस हैं, सरकार में बैठे अधिकारी किसानों की बात नहीं सुनते। राभा पावर हाउस से जुड़े विद्युत उपभोक्ता रोजाना लो वोल्टेज,ट्रिपिंग की समस्या से जूझ रहे है। उन्होंने हिंदूनगर गांव में ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करने की मांग उठाई। पंचायत में किसान नेताओं ने टूटी पुलिया, जर्जर तारों , गन्ना घटतौली , जैसे तमाम मुद्दों पर चर्चा की। पंचायत का संचालन हरिहर मास्टर ने किया#

#नायब तहसीलदार शाहाबाद , खंड विकास अधिकारी उदयवीर दुबे ,लोक निर्माण जूनियर इंजीनियर हरदोई आदि मौजूद रहे#

#पंचायत में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ,प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा अनुज सिंह ,मध्यांचल प्रभारी सालिकराम यादव प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक सिंह चौहान , हरविंदर सिंह, रामप्रकाश सिंह प्रदेश सचिव , उर्मिला मौर्या, रफ्फन खान ,के के सिंह युवा मंडल अध्यक्ष, अरुण शुक्ला सीतापुर, अतुल दीक्षित ब्लाक अध्यक्ष पिहानी , ओम प्रताप सिंह मौजूद रहे#

No comments