Breaking News

#हरदोई:- माधोगंज- मिशन शक्ति कैम्प का उद्घाटन ग्राम प्रधान ने फीता काटकर किया#


#हरदोई:- माधोगंज- मिशन शक्ति कैम्प का उद्घाटन ग्राम प्रधान ने फीता काटकर किया#

#हरदोई: माधोगंज- महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत मिशन शक्ति कैम्प का उद्दघाटन ग्राम प्रधान ने फीता काटकर किया#

#विकास खण्ड की ग्रामपंचायत बाँसा के श्री साई इंटर कालेज में बुधवार को ग्राम प्रधान सम्पूर्णानन्द सिंह (पूनम) ने मिशन शक्ति कैम्प का फीता काटकर उद्दघाटन किया। ग्राम प्रधान ने महिलाओं को संबोधित करते कहा कि 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए 5 दिवसीय कैम्प 10 बजे से 3 बजे तक आयोजित होगा जिसे महिला आरक्षी अंकित तिवारी, सिपाही नरेंद्र सिंह प्रशिक्षित करगे।उन्होंने कहा कि आज हमारे देश मे महिलाएं अंतरिक्ष, पायलट, सेना व पुलिस में भर्ती होकर देश की सेवा कर रही है#

#महिला आरक्षी अंकिता तिवारी ने बैठक में मौजूद महिलाओं को जानकारी देते कहा कि महिलाओं को आत्म निर्भर व उनको सुरक्षा प्रदान करने के लिए 112, 1097, 1090, जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं चालू कर उनके उत्पीड़न, छेड़ छाड़, की घटनाओं की जानकारी देने पर अपराधियो को सजा दिला कर न्याय दिलाने का काम किया जा रहा है। महिलाएं अब निडर व बेख़ौफ़ होकर घर से कही भी आ जा सकती है। कोई अगर उन्हें परेशान करता है तो वह इन नम्बरों पर शिकायत कर सकती है उनका नाम गुप्त रखते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाती है#

#इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी विपिन कुमार, समाज सेवी विवेक कुमार, प्रधानाचार्य के बी लाल, कालेज प्रबन्धक अमरेश कुमार ,दिवाकर शुक्ला, अजेंद्र सिंह, बाँसा कैमिनिटी लायब्रेरी की डायरेक्टर सजल पटेल आदि लोग मौजूद रहे#

No comments