#हरदोई:- हरपालपुर- ब्रिटिश शासन में बने जर्जर कोतवाली भवन की हुई नीलामी#
#हरदोई:- हरपालपुर- ब्रिटिश शासन में बने जर्जर कोतवाली भवन की हुई नीलामी#
#हरदोई: हरपालपुर- अंग्रजों के जमाने में बने स्थानीय कोतवाली के जर्जर हो चुके भवन की बोली लगाकर भवन तोड़ने की नीलामी की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी व नायब तहसीलदार मौजूद रहे#
#जानकारी के अनुसार शुक्रवार को लगभग 118 वर्ष पूर्व अंग्रेजी शासन के दौरान बने हरपालपुर कोतवाली के भवन की हालत जर्जर होने के बाद नए भवन का निर्माण कराया जाना है।इससे पूर्व पुराने भवन की नीलामी बोली लगाकर की गई।शुक्रवार की दोपहर क्षेत्राधिकारी विनोद कुमार दुबे व नायब तहसीलदार कटियारी राजेश कुमार की मौजूदगी में 9 व्यक्तियों ने बोली लगाई।क्षेत्राधिकारी ने बताया कि निष्प्रयोज्य भवन का सरकारी मूल्यांकन 239768 रुपये का किया गया था, जिसके सापेक्ष 270000 रुपये की बोली लगाने वाले शोएब को नीलामी छोड़ी गई। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह,अतरिक्त निरीक्षक प्रेमपाल सिंह आदि मौजूद रहे#

No comments