Breaking News

#हरदोई:- शाहाबाद- प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये जुटे दिग्गज भाजपाई#

 

#हरदोई:- शाहाबाद- प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये जुटे दिग्गज भाजपाई#

#हरदोई: शाहाबाद- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपाइयों ने 2 दिन पूर्व से ही जी तोड़ मेहनत शुरू कर दी है।प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन,उच्च शिक्षा राज्यमंत्री के पुत्र आदि तिवारी और ब्लाक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र ने ब्लाक सभागार में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की।तदुपरांत सभी लोगों ने कार्यक्रम स्थल बड़ी फील्ड जाकर रूप रेखा तैयार की। ब्लाक परिसर में सम्पन्न हुई बैठक में आगामी शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के आगमन की तैयारियां तेज कर दी गयी।श्री चौधरी डाक बंगले वाली फील्ड में एक कार्यक्रम के जरिये कार्यकर्ताओं में जान फूंकने आ रहे हैं।उसी को लेकर भाजपाइयों ने फील्ड जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुय कार्यकर्ताओं में जोश भरा।प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री काफी संजीदा दिख रही हैं।इसीलिये कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये उनके पुत्र आदि तिवारी काफी सक्रिय हैं।इसी कड़ी में ब्लाक परिसर में कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुये अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने की अपील की।वहीं जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शाहाबाद आये अजीत सिंह बब्बन ने कार्यकर्ताओं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।भाजपा जिला महामंत्री राजेश अग्निहोत्री और सतेंद्र राजपूत ने भी कार्यक्रम की बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत,हाकिम सिंह,अमित मिश्रा,अनिल कुमार पांडेय,अंकित गुप्ता,सुभाष रस्तोगी सहित मंडल अध्यक्ष के अलावा सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे#

#बैठक से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।स्वागत से अभिभूत श्री बब्बन ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है।कार्यकर्ता ही भाजपा का मूल है#

No comments