Breaking News

#हरदोई:- शाहाबाद- पुलिस ने 2 चोरों को चोरी के आभूषण के साथ किया गिरफ्तार#


#हरदोई:- शाहाबाद- पुलिस ने  2 चोरों को चोरी के आभूषण के साथ किया गिरफ्तार#

#हरदोई: शाहाबाद- थाना पुलिस द्वारा 02 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के आभूषण व वस्त्र बरामद करते हुये दोनों को जेल भेज दिया गया/ पंकज गुप्ता पुत्र जसवंत गुप्ता#

#निवासी कैलाशपुरी थाना पसगवां, खीरी द्वारा स्थानीय थाने पर तहरीर दी गयी कि  चोरों द्वारा मोहल्ला बाजार सम्भा में उसकी बहन के  बंद घर का ताला तोड़कर घर से आभूषण व वस्त्र चोरी कर ले गये। तहरीर के आधार पर उक्त मामले में स्थानीय थाने पर  धारा 457/380 की धाराओं में मुकदमा  पंजीकृत किया गया#

#थाना पुलिस टीम द्वारा टीमों को गठित कर थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग प्रारम्भ की गयी, इसी क्रम में घोडा-खाना की चक्की के निकट 02 संदिग्ध व्यक्ति दिखाये पडे, पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनों व्यक्तियों को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया, पकड़े गए व्यक्तियों से उनका नाम व पता पूछने महेन्द्र राठौर पुत्र रामचंद्र उम्र करीब 32 वर्ष व रिजवान पुत्र मुजाहिद उम्र करीब 55 वर्ष निवासी मोहल्ला चौक कस्बा व थाना शाहाबाद बताया। जिनके कब्जे से मोहल्ला बाजार सम्भा में घर से चोरी किया गया सामान बरामद हुआ। पकडे गए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार किये गए लोगों से एक अदद कुंडल (पीली धातु) एक जोडी टॉप्स (आर्टिफिशयल) एक जोडी पायल#

#एक अदद आधार कार्ड, पेन कार्ड, श्रम कार्ड एवं वस्त्र आदि बरामद हुये हैं#

No comments